ईरान में फंसे भारतीयों को अलर्ट, अगले 48 घंटे जहां हैं, वहीं रहें, सरकार की सख्त एडवाइजरी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान पर हमले की डेडलाइन खत्म होने का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, दुनिया में इसको लेकर आशंकाएं बढ़ गई हैं। भारत ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों एडवाइजरी जारी की है। भारतीयों को कहा गया है कि 48 घंटे जहां हैं वहीं रहें। बिजली प्लांट और सैन्य ठिकानों से दूर रहें। हाइवे पर यात्रा न करें।
MEA ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि ईरान में तेज़ी से बदलते हालात को देखते हुए जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे वहीं रहें, सुरक्षित जगह पर रहें और आगे आने-जाने से बचें।
ईरान के अंदर और ईरान के बॉर्डर क्रॉसिंग पर किसी भी तरह की आवाजाही पर तेहरान में भारतीय दूतावास के साथ करीबी तालमेल और दूतावास से साफ़ गाइडेंस मिलने के बाद ही विचार किया जा सकता है।
सरकार की ओर से कहा गया है कि जो लोग दूतावास द्वारा बुक किए गए होटलों में ठहरे हैं, उन्हें वहीं अंदर रहना चाहिए और मौके पर मौजूद दूतावास की टीमों के साथ नियमित संपर्क रखना चाहिए। सभी से अनुरोध है कि वे आधिकारिक अपडेट्स पर बारीकी से नजर रखें। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें