सम्बंधित जानकारी
- G20 summit : अतिथियों के स्वागत के लिए दिल्ली तैयार
- G-20 Summit : जी20 शिखर सम्मेलन में भारत नहीं आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन
- G20 Summit : 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली में ऑफिस-स्कूल की छुट्टी, G-20 समिट के मद्देनजर सरकार का फैसला
- g20 summit: जी20 शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध चर्चा के शीर्ष विषयों में से एक होगा
- G20 Summit: भारत सहित 140 देश बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए वैश्विक कर समझौते के करीब
G20 Summit के लिए दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, पुलिस के साथ CAPF और NSG तैनात
Tight security for G20 Summit : दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान किसी भी प्रकार की घुसपैठ, आतंकवादी गतिविधि या तोड़फोड़ के खिलाफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) इन बंदोबस्त में दिल्ली पुलिस की सहायता कर रहे हैं।
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) इन बंदोबस्त में दिल्ली पुलिस की सहायता कर रहे हैं। विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) मधुप तिवारी ने कहा कि विशेष पुलिस आयुक्त दर्जे के अधिकारी बड़े आयोजन स्थलों पर सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
उन्होंने कहा, होटलों में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) स्तर के अधिकारी कैंप कमांडर के रूप में काम करेंगे। बाकी पूरी दिल्ली हाईअलर्ट पर रहेगी। तिवारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस के आधे से अधिक कर्मी सम्मेलन की सुरक्षा में लगे रहेंगे।
उन्होंने कहा कि व्यवस्था इस तरह से की गई है कि आम आदमी को असुविधा नहीं हो। भारत 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
