1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Terrorist encounter in Kupwara

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना का जवान शहीद

Terrorist encounter in Kupwara
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया।


पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षाबलों को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के काचलू गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था।

अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे थे, तब आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक जवान घायल हो गया।

घायल जवान को सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जवान की मौत हो गई। शहीद हुए जवान की पहचान राम बाबू सहाय के रूप में की गई। अभियान खत्म कर दिया गया है। (भाषा) 
अगला लेख
केरल में बाढ़ का कहर, देवदूत बनकर उतरे तटरक्षक बल, बचाई सैकड़ों लोगों की जान