1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर में आतंकियों के ग्रेनेड हमले में 6 जवान घायल

Terrorist attack | जम्मू कश्मीर में आतंकियों के ग्रेनेड हमले में 6 जवान घायल

Terrorist attack
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के करन नगर इलाके में शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (CRPF) के एक दल पर आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में उसके 6 जवान घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ का यह दल सुरक्षा चौकी संभाल रहा था, उसी बीच आतंकवादियों ने उस पर ग्रेनेड फेंका। इस हमले में 6 जवान घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार ग्रेनेड तेज आवाज के साथ फटा और इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षाबलों ने जवाब में हवा में गोलियां चलाईं।
अगला लेख
महाराष्ट्र : सत्ता में बराबरी की हिस्सेदारी के लिए शिवसेना ने BJP से मांगा लिखित में आश्वासन