सम्बंधित जानकारी
- पाकिस्तान के कबाइली इलाकों में आतंकियों से झड़प, दो की मौत
- सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनी, आतंकी संगठन भारी तादाद में कर रहे युवाओं की भर्ती
- सावधान, सीमा पार से आए संदेश, अमरनाथ यात्रा में खलल डाल सकते हैं आतंकी
- इसलिए पाकिस्तान गिलगित बल्तिस्तान को प्रांत नहीं बना पाएगा...
- फाटा: दुनिया की नाक में दम करने वाला इलाका
शोपियां में ग्रेनेड हमले में दो जवान, आठ नागरिक घायल
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को पुलिस वाहन पर आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में दो पुलिस के जवान और आठ नागरिक घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने बटपोरा के समीप शोपियां थाने की पुलिस के वाहन पर ग्रेनेड फेंका। हमले में दो पुलिस जवान और आठ नागरिक घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे श्रीनगर के अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हमले के बाद आतंकवादी भाग निकले। मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया है। (वार्ता)
