1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. terror groups ready with plot to assassinate PM Modi

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, NIA को मिले ईमेल से मचा हड़कंप

PM Modi
नई दिल्ली। नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की मुंबई शाखा को एक धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है।
 
मेल के मुताबिक, हमले की योजना तैयार हो चुकी है। धमकी देने वाले ने कहा कि उसके कई आतंकियों से संबंध हैं। NIA ने इस ई-मेल को खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को भी भेजा है। जिस मेल आईडी से मेल आया है उसकी जांच जारी है।
 
धमकी वाले ईमेल में लिखा है कि वह प्रधानमंत्री के साथ लाखों लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार है। ईमेल में कहा है, '...मैं कुछ आतंकियों से मिला हूं, वो RDX में मेरी मदद करेंगे। मैं खुश हूं कि मुझे बड़ी आसानी से बम मिल गए और अब मैं हर जगह धमाका करूंगा।
 
ईमेल में कहा गया कि वो आत्महत्या कर रहा है, जिससे इस साजिश का पर्दाफाश ना हो सके। प्रधानमंत्री मोदी को मारने के लिए तैयार हैं। इनके पास 20 स्लीपर सेल मौजूद हैं। कुल 20 किलो RDX है।
अगला लेख
केजरीवाल के आवास पर हमले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने स्थिति रिपोर्ट मांगी