1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Survey on Modi Government 4 years

मोदीराज के चार साल, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी सरकार

Modi Government
नई दिल्ली। मोदी सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। 2019 में फिर लोकसभा चुनाव है। एक संस्था ने मोदी सरकार के चार साल पर सर्वे किया है। इस सर्वे के नतीजों के अनुसार मोदी सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है। 
 
कम्यूनिटी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म लोकल सर्किल्स द्वारा कराए गए इस सर्वे में हर 10 में से 6 लोगों का मानना है कि मोदी ने अपने वादे पूरे करने में कामयाब रही। सर्वे के मुताबिक 54% लोग मानते हैं कि टैक्स टेररिज्म घटा है और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना सफल रही है।
 
सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक 56% लोग मान रहे हैं कि मोदी सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए सही ट्रैक पर जा रही है। हालांकि पिछले साल इसी सर्वे में 59% लोगों की यही राय थी। 2016 में करीब 64 फीसदी लोगों का मानना था कि सरकार अच्छा काम कर रही है।
 
सर्वे में मोदी सरकार को सबसे बड़ी राहत जीएसटी और नोटबंदी के मोर्चे पर मिली है। 32 प्रतिशत लोगों का कहना है कि जीएसटी के बाद उनका रोजमर्रा का खर्च घटा है। 60 प्रतिशत लोगों का मानना है कि कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
 
सर्वे में शामिल लोग भले ही मोदी सरकार से खुश हो लेकिन उनकी शिकायत है कि भाजपा सांसद अपने क्षेत्र में समय नहीं दे रहे हैं।
अगला लेख
बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम लोगों की जेब पर और कितनी चपत लगेगी