गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. petrol-diesel prices hiked after 20 days
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 14 मई 2018 (10:24 IST)

20 दिन बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है कारण...

Petrol
नई दिल्ली। पेट्रोल कंपनियों ने सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए। कर्नाटक चुनाव को देखते ही पेट्रोल कंपनियों पिछले 20 दिनों से दाम नहीं बढ़ाए थे। 
 
दोनों ही ईंधन के दामों में 24 अप्रैल से दैनिक आधार पर संशोधन नहीं किया जा रहा था। इसके पीछे कारण कर्नाटक विधानसभा चुनाव माना जा रहा था। 24 अप्रैल 2018 को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 74 रुपए 63 पैसे प्रति लीटर थे। ये दाम 13 मई 2018 तक बरकरार रहे। आज पेट्रोल के दाम में 17 और डीजल की कीमत में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। 

राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 74.80 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में पेट्रोल के दाम 82.65 रुपए प्रति लीटर है। दिल्ली में डीजल के दाम 66.14 रुपए प्रति लीटर हैं वहीं मुंबई में डीजल 70.43 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। 
 
उल्लेखनीय है कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में इन दिनों कच्चा तेल साढ़े तीन साल के उच्चतम स्तर पर है। वहीं, भारतीय रुपया 15 महीने के निचले स्तर पर है।