शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. गुदगुदी
  3. दद्दू का दरबार
  4. ADG Fake sister

दद्दू का दरबार : एडीजी की फर्जी बहन

दद्दू का दरबार : एडीजी की फर्जी बहन - ADG Fake sister
प्रश्न : दद्दूजी, एक खबर ने प्रदेश के पुलिस विभाग के आला अधिकारियों में हड़कंप मचा रखा है। एक एडीजी की फर्जी बहन बनकर सोनिया शर्मा नाम की तेजतर्रार युवती ने विभाग के सीएसपी तथा टीआई स्तर के अधिकारियों से वर्षों तक खूब खातिरदारी करवाई और जमकर फर्जीवाड़ा किया। गनमैन सुरक्षा हासिल की, पुलिस मेस में खाना खाया, सरकारी वाहन सुख हासिल किया, पुलिस पेट्रोल पंप से मुफ्त पेट्रोल-डीजल भरवाती रही, मुफ्त विमान यात्रा टिकट हासिल करती रही और निचले स्तर के अधिकारियों को धमकाकर जमीन कारोबारियों के काम करवाती रही। इस गंभीर अनियमितता के बारे में आप क्या कहेंगे?
 
उत्तर : अरे बंधु! इस फर्जी बहन को जरा भूल जाइए। जितना समझ रहे हैं मामला उससे कहीं  और बड़ा और गंभीर हो सकता है। जरा इस बात की सुध लेकर जांच करवाई जाए कि एडीजी  और ऊपर के स्तर के पुलिस अधिकारियों की असली बहनें तथा पत्नियां भी तो इस तरह की  अघोषित सुविधाओं का लाभ तो नहीं उठा रही हैं। और हां, जिस पुलिस अधिकारी को इस फर्जी  बहन पर सबसे पहले शक हुआ, उसे अवॉर्ड मिलना चाहिए।