रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Storm in Uttar Pradesh
Written By
Last Updated :लखनऊ , गुरुवार, 10 मई 2018 (16:19 IST)

यूपी में फिर जानलेवा आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 16 की मौत

यूपी में फिर जानलेवा आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 16 की मौत - Storm in Uttar Pradesh
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में बुधवार शाम एक बार फिर आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। इसके अलावा कुल 27 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
 
 
खबरों के मुताबिक, सूबे के विभिन्न हिस्सों में कल रात आए आंधी-तूफान के कारण हुए हादसों में इटावा में चार, अलीगढ़ और मथुरा में तीन-तीन, आगरा और फिरोजाबाद में दो-दो, कानपुर देहात और हाथरस में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा कुल 27 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

 
हाथरस से मिली खबर के मुताबिक, वहां आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्ष के एक किशोर की मौत हो गई। घटना हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुरा गांव की है। किशोर खेत से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
अवस्थी ने बताया कि प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रभावित लोगों तक तत्काल या सुबह तक राहत पहुंचाएं।
 
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आगरा, अलीगढ़, मथुरा और फिरोजाबाद सहित प्रभावित जिलों में आंधी तूफान से हुए नुकसान का आकलन करें और प्रभावित लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाए। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह राज्य के कई हिस्सों में आए आंधी तूफान में 70 से अधिक जानें गई थीं।

तीन राज्‍यों में तूफान का अलर्ट : मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 मई को फिर एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण इसका असर उत्तरी भारत और दिल्ली पर होगा। पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में सौ कि.मी. प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलेगी तथा तेज बारिश हो सकती है।