सम्बंधित जानकारी
- सोनिया सहित कांग्रेस के दिग्गजों का राजघाट पर 'सत्याग्रह'
- मोदी सरकार लोगों को पिटवाकर उड़ा रही है कानून की धज्जियां, बन गई है हिंसा और बंटवारे की जननी : सोनिया गांधी
- सोनिया बोलीं, भारत की आत्मा को तार-तार कर देगा नागरिकता संशोधन कानून
- राहुल में तो समझ नहीं, सोनिया गांधी ही खेद प्रकट कर दें
- नागरिकता विधेयक पारित होना संवैधानिक इतिहास का काला दिन: सोनिया
Sonia Gandhi | सोनिया बोलीं, भाजपा के विभाजक एजेंडा को नेस्तनाबूद करने के लिए जनता को बधाई
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा-राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन को जीत हासिल करने की बधाई दी और गठबंधन पर भरोसा जताने के लिए राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया है।
सोनिया ने राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद सोमवार को देर रात यहां जारी एक बयान में कहा कि झारखंड के मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी के विभाजक एजेंडा को इस चुनाव में करारा जवाब दिया है और इसके लिए झारखंड की जनता विशेष बधाई की पात्र है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में यह जीत ज्यादा ही महत्वपूर्ण है। झारखंड की जनता ने गठबंधन को जिताकर भाजपा के धर्म और जाति के आधार पर समाज को बांटने के इरादों को परास्त किया है।
(वार्ता)
