1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sapna Chaudhary

BJP का सपना हुआ पूरा, डांसर सपना चौधरी पार्टी में शामिल

Sapna Chaudhary
नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर डांसर और गायक सपना चौधरी रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में औपचारिक रूप से शामिल हो गईं।
 
भाजपा के देशभर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत यहां आयोजित एक समारोह में सपना चौधरी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं।
 
इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संगठन महासचिव रामलाल, भाजपा के दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
 
सपना चौधरी ने इस बार के आम चुनाव में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के पक्ष में प्रचार भी किया था। (वार्ता) (Photo courtesy: Twitter)
अगला लेख
कर्नाटक : सरकार को बचाने के लिए कुमारस्वामी दे सकते हैं इस्तीफा, खड़गे को सौंपी जा सकती है राज्य की कमान