सम्बंधित जानकारी
- पुलवामा हमले के बाद पहली बार मोदी के मन की बात, कहा- जवानों की शहादत से मन भरा हुआ है...
- किसानों के बैंक खाते में आएंगे 2 हजार रुपए, जानिए क्या है पीएम मोदी की इस योजना में खास
- कश्मीर में लोगों ने शुरू किया आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक, पेट्रोल पंपों पर लगी वाहनों की कतार...
- क्या होने वाला है भारत-पाक युद्ध, जानिए कश्मीर की अफवाहों का सच...
- आर्टिकल 35-ए पर सुनवाई से पहले अलगाववादी नेता हिरासत में, जानिए क्या है आर्टिकल 35-ए, क्यों मचा है बवाल...
भाजपा नेता संबित पात्रा का बड़ा बयान, हमें पाकिस्तान के 4 टुकड़े और कांग्रेस की 4 सीटें चाहिए
नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि हमें पाकिस्तान के 4 टुकड़े और कांग्रेस की 4 सीटें चाहिए।
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 'हमें ज्यादा कुछ नहीं, बस कांग्रेस पार्टी के 4 सीटें और पाकिस्तान के चार टुकड़े चाहिए। इसमें आप सबका सहयोग चाहिए, राष्ट्रहित के लिए एक बार फिर से नमो अगेन चाहिए।
संबित पात्रा इस ट्वीट पर लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। इस ट्वीट को एक हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया तो 286 लोगों ने इस रिट्वीट किया। 80 लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया की।
इस पर ट्वीट करते हुए राजू सिंह नामक यूजर ने कहा कि 'जय श्रीराम, जय हो नमो सरकार।' साथ में उन्होंने एक फोटो भी पोस्ट किया। इस पर लिखा हुआ था- 'तिलक, तराजू और तलवार, एक हों मित्रों अबकी बार। अटल इरादा मोदी वार, अबकी बार 400 पार। जय श्रीराम।'
इससे पहले संबित पात्रा ने कहा था कि कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और शशि थरूर ने जो ट्वीट किए हैं दोनों के ट्वीट हिंदुस्तान के विरोध में हैं। मनीष तिवारी ने पानी रोकने की बात पर जो बयान दिया कि इसमें कोई दम नहीं है। पाकिस्तान की हेड लाइन बनी हुई है।
संबित पात्रा ने कहा, कांग्रेस ने कहा था कि हम इस पर राजनीति नहीं करेंगे लेकिन उसके बावजूद राजनीति शुरू कर दी है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्विट कर कहा कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ ना खेलना सरेंडर करने से भी बदतर होगा।
