सम्बंधित जानकारी
- RSS से निपटने वाले कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की कार्यकर्ताओं को सीख
- ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले, राज्य में परिवर्तन होना चाहिए
- भाजपा का बड़ा हमला, बगुला भगत हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
- शिवराज का कांग्रेस को जवाब, सरकारी कर्मचारियों को RSS के हर आयोजन में जाने की रहेगी छूट
- चुनाव से पहले याद आया राम मंदिर, एक लाख हिन्दू पहुंचेंगे अयोध्या (वीडियो)
आरएसएस प्रमुख भागवत का आह्वान, देश में हो राम राज्य की स्थापना
वाराणसी। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि संघ को राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में धर्मसभा आयोजित कर रहे अपने संबद्ध संगठनों का समर्थन करना चाहिए।
उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में राम राज्य स्थापित होना चाहिए। वे कोईराजपुर में आयोजित छह दिवसीय प्रचारक वर्ग शिविर के अंतिम दिन बोल रहे थे। इस कार्यकम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 250 से अधिक क्षेत्रीय प्रमुखों ने हिस्सा लिया।
सूत्रों ने बताया कि यहां रणनीति बैठक में शाखाओं की संख्या बढ़ाने और इसमें और अधिक स्वयंसेवकों को जोड़ने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
