सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates: एमपी, यूपी, महाराष्ट्र व केरल में भारी वर्षा की संभावना, जानिए अन्य राज्यों का मौसम
- दही हांडी उत्सव के लिए मुंबई तैयार, जन्माष्टमी पर कैसी है BMC की तैयारी?
- बकरी का ट्रेन टिकट! जब TTE ने महिला से पूछा तो फिर क्या हुआ...
- सनातन पर उदयनिधि को स्मृति ईरानी का जवाब, पीएम मोदी से मिली थी बोलने की अनुमति
- तिलक लगाकर घूमने वालों ने देश को बनाया गुलाम, सनातन पर 3 बयानों से बवाल
जन्माष्टमी पर मुंबई में बारिश रिटर्न्स, सड़कों पर भरा पानी, गर्मी से मिली राहत
Mumbai rain news : मुंबई में लगभग एक महीने के लंबे अंतराल के बाद गुरुवार से बारिश का दौर फिर शुरू हो गया। इससे बढ़ती गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान शहर और उपनगरों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
शहर में सुबह से ही मध्यम से भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण मुंबई की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। बारिश के कारण यातायात धीमा हो गया है। उपनगरों में मुख्य सड़कों पर कुछ स्थानों पर भारी जाम लग गया।
वाहन चालकों का कहना है कि लंबे अंतराल के बाद हुई बारिश से सड़कों पर फिसलन हो गई और ब्रेक लगाने के बाद दोपहिया और चार पहिया वाहनों के फिसलने की कुछ घटनाएं भी हुई हैं।
जन्माष्टमी पर मुंबई में हुई बारिश से 'गोविंदाओं' में खासा उत्साह दिखाई दिया। सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि आज दही हांडी है और बारिश ने मुंबई करों को निराश नहीं किया।#Mumbai #Rain
— Mayuresh Ganapatye (@mayuganapatye) September 7, 2023
Its #dahihandi today and rain has not disappointed #Mumbaikars. #janmashatami #Rains pic.twitter.com/Gv5kc1vwLm
महानगर में सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में द्वीप शहर में 8.11 मिलिमीटर, पूर्वी उपनगरों में 15.87 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगरों 12.45 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अरब सागर में शाम 4 बजकर 43 मिनट 3.05 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंक है। ऐसे में भारी बारिश के साथ उंची लहर उठने से बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
