सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली NCR में 2 दिन से लगातार बारिश, 70 सालों में पहली बार मौसम में इतनी ठंडक
- उत्तर भारत में भूकंप के झटके, पाकिस्तान में भी धरती हिली
- दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा
- NASA ने शेयर किया आकाशगंगा का अद्भुत नज़ारा, देखकर लोग हो रहे दीवाने
- जानिए, क्यों है दिल्ली, महाराष्ट्र, UP, MP और तमिलनाडु को Corona का ज्यादा खतरा...
दिल्ली NCR में राहत भरी बारिश, मानसून के लिए अभी करना होगा इंतजार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हुई बारिश से पिछले तीन दिनों से लू से जूझ रहे दिल्लीवासियों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने शाम को आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान जताया था।
राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 2012 के बाद जुलाई में दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान था।
विभाग के अनुसार, शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े 8 बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 25 प्रतिशत रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शहर में 7 जुलाई तक मानसून आने की कोई संभावना नहीं है।
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम को मौसम में अचानक बदलाव हुआ और तेज गति से हवाएं चलने लगी तथा कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई।
