अजित पवार को पीएम मोदी ने इस तरह किया याद, बारामती में विमान हादसे में गई जान
Ajit Pawar Passes Away : महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को एक बड़े विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजित पवार को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर भावुक करने वाली पोस्ट लिखी। ALSO READ: डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन, बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, अजित पवार एक जनता के नेता थे। उनका जमीनी स्तर पर मजबूत कनेक्शन था। वह महाराष्ट्र की जनता के बीच सबसे कड़ी मेहनत करने वाले नेताओं में गिने जाते थे। प्रशासनिक मामलों में उनकी पकड़ शानदार थी।
उन्होंने कहा कि गरीब और समाज के निचले तबके के उत्थान के लिए उनकी प्रतिबद्धता कमाल की थी। उनकी आसमयिक और अचानक हुई मौत बहुत दुखद और अचंभित करने वाला है। उनके परिवार और उनके अनगिनत चाहने वालों को मेरी संवेदना। ओम शांति!
महाराष्ट्रातील बारामती येथे झालेल्या दुर्दैवी विमान अपघातामुळे मी अत्यंत दुःखी आहे. या अपघातात आपल्या प्रियजनांना गमावलेल्या सर्वांच्या दुःखात मी सहभागी आहे. या दुःखाच्या क्षणी शोकाकुल कुटुंबांना शक्ती आणि धैर्य मिळो, ही प्रार्थना करतो.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 28, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया और बारामती प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी ली। ALSO READ: विमान हादसे में अजित पवार का निधन, किसने क्या कहा?
गौरतलब है कि बारामती में आज सुबह लैंडिंग के दौरान हुए एक विमान हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे से राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई।
edited by : Nrapendra Gupta

