सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा विमान हादसा, क्रेश विमान में सवार थे अजित पवार
- CM योगी आदित्यनाथ के समर्थन में रो-रो कर इस्तीफा देने वाले GST के डिप्टी कमिश्नर की खुली पोल, फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी लेने का आरोप
- जनगणना 2027 के दूसरे चरण में जातिवार गणना की जाएगी
- 'ग्लोबल वर्ल्ड ऑर्डर' को बदलने का ब्लूप्रिंट EU से भारत का FTA, कैसे बनेगा गेम-चेंजर, डोनाल्ड ट्रंप को नहीं आएगी नींद
- India EU Trade Deal : 4 अरब यूरो की मिलेगी राहत, भारत-EU के बीच ऐतिहासिक व्यापारिक समझौता, किन वस्तुओं पर होगा फायदा
डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन, बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को एक बड़े विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। अजित पवार के परिवार के लोग दिल्ली से बारामती की और रवाना हो गए।
लैंडिंग से पहले हुए हादसे के बाद विमान में आग लग गई और विमान के आगे का हिस्सा पूरी तरह जल गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद हैं। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। डीजीसीए ने विमान हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत की पुष्टि की दी।
अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर बारामती में एक सभा में शामिल होने आए थे। घटनास्थल से दिल दहलाने वाले वीडियो सामने आए हैं।
The first footage from Baramati, Maharashtra, shows the site where Deputy Chief Minister Ajit Pawars aircraft crashed earlier today. Local authorities are investigating, and further information is awaited#AjitPawar | #PlaneCrash pic.twitter.com/BybFz1jgRa
— Vishal (@VishalMalvi_) January 28, 2026
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। अजित पवार के समर्थक शोक में डूब गए। अजित पवार के परिजन दिल्ली से बारामती की और रवाना हो गए।
edited by : Nrapendra Gupta
