1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Caste-wise enumeration to be done in the second phase of Census 2027

जनगणना 2027 के दूसरे चरण में जातिवार गणना की जाएगी

india census 2027 phase 1 questionnaire details
जनगणना 2027 के तहत जातिवार गणना देश भर में फरवरी 2027 से शुरू होने वाली आबादी की गणना के दूसरे चरण के दौरान की जाएगी। हालांकि, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में यह सितंबर 2026 में होगी। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पूर्व में जारी एक सरकारी बयान का हवाला देते हुए, गृह मंत्रालय ने कहा कि जनगणना 2027 के बारे में पूरी जानकारी 12 दिसंबर 2025 को एक प्रेस नोट के माध्यम से बताई जा चुकी है। इसमें कहा गया कि पिछली जनगणनाओं की तरह जनगणना 2027 भी दो चरणों में की जा रही है – पहले चरण को मकानों की गणना और आवास गणना के रूप में जाना जाता है, और दूसरा चरण आबादी की गणना है। सरकार ने 22 जनवरी को 33 प्रश्नों की सूची जारी की, जो 1  अप्रैल से शुरू होने वाले जनगणना के पहले चरण के दौरान नागरिकों से पूछे जाएंगे। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Arijit Singh : अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया फुल स्टॉप