कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे प्रधानमंत्री मोदी
PM Modi to attend G-7 summit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह इस महीने के अंत में कनाडा में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और वह अपने नवनिर्वाचित कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी से मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं। कार्नी ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया और मोदी ने कनानास्किस में आयोजित होने वाले शिखर सम्मेलन को लेकर आमंत्रण के लिए अपने कनाडाई समकक्ष को धन्यवाद दिया।
हम मिलकर काम करेंगे : मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि लोगों के बीच गहरे संबंधों से बंधे जीवंत लोकतंत्रों के रूप में, भारत और कनाडा आपसी सम्मान और साझा हितों से प्रेरित होकर नए जोश के साथ मिलकर काम करेंगे। शिखर सम्मेलन में हमारी मुलाकात का इंतजार है।
मोदी ने हाल ही में हुए चुनाव में कार्नी की जीत पर उन्हें बधाई भी दी। कार्नी के पूर्ववर्ती जस्टिन ट्रूडो की सरकार के दौरान भारत और कनाडा के बीच कई मुद्दों को लेकर संबंधों में खटास आ गई थी, जिनमें देश में खालिस्तानी अलगाववादियों की गतिविधियां भी शामिल थीं। (एजेंसी)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें