सम्बंधित जानकारी
- नाम 'खुदा की सेना' और काम शैतान का...
- मेरा खून खौलता है, खून की एक-एक बूंद का हिसाब लेंगे...
- पुलवामा आतंकवादी हमला, देश में गुस्सा भड़का, हमें चाहिए बदला...
- पुलवामा अटैक LIVE UPDATES : CRPF के काफिले पर हमला, 42 जवान शहीद
- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 2019 का सबसे बड़ा आत्मघाती आतंकी हमला, फोटो देखकर दहल जाएंगे...
पुलवामा हमले पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, व्यर्थ नहीं जाएगा शहीद जवानों का बलिदान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा में आत्मघाती आतंकवादी हमले से उत्पन्न स्थिति के बारे में आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजित डोभाल से बात की और कहा कि शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
इससे पहले गृह मंत्री ने हमले की सूचना मिलने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक आर आर भटनागर से इसके बारे में जानकारी ली। उन्होंने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भी बात की। सिंह ने अपना शुक्रवार का प्रस्तावित बिहार दौरा रद्द कर दिया है और उनके श्रीनगर जाने की उम्मीद है।
इस बीच गृह सचिव राजीव गौबा अपनी भूटान यात्रा बीच में छोड़कर स्वदेश लौट रहे हैं। वह आज ही वहां सचिव स्तर की वार्ता के लिए पहुंचे थे।
मोदी ने सीआरपीएफ के जवानों के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले की कडी निंदा करते हुए इसे घिनौना कृत्य करार दिया और कहा कि शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने समस्त देशवासियों से शहीद और घायल जवानों के परिजनों के लिए साथ एकजुट खड़े होने का अनुरोध किया और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस हमले में 42 जवान शहीद हुए और कई अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
