सम्बंधित जानकारी
- झारखंड में एक ही ट्रेक पर 2 मालगाड़ियों की जोरदार टक्कर
- हरियाणा 2021 : राज्य की राजनीति पर रहा किसानों के प्रदर्शन का साया, ओलंपिक पदक बने मुस्कुराहट की वजह
- सिख गुरुओं पर बोले पीएम मोदी, देश की एकता पर आंच न आए इसलिए एकजुटता बहुत अनिवार्य
- दिल्ली में बढ़ा ठंड का प्रकोप, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज, AQI 'गंभीर' श्रेणी में
- पीएम मोदी ने की वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित
2021 में पीएम मोदी आज आखिरी बार करेंगे मन की बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। यह पीएम मोदी का इस साल अंतिम बार मन की बात कार्यक्रम है।
इस कार्यक्रम को पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा दूरदर्शन पर भी यह लाइव स्ट्रीम होगा। मन की बात कार्यक्रम का पहला एपिसोड तीन अक्टूबर, 2014 को प्रसारित हुआ था।
उल्लेखनीय है कि हर महीने के आखिरी रविवार की सुबह 11 बजे से आकाशवाणी और डीडी चैनलों के माध्यम से पीएम के मन की बात का कार्यक्रम प्रसारित होता है। आज इस मन की बात कार्यक्रम का यह 84वां एपिसोड है।
उल्लेखनीय है कि PM मोदी ने शनिवार को देश के नाम 13 मिनट के संबोधन में 3 बड़े ऐलान किए थे। अगले साल तीन जनवरी से 15 से 18 साल की आयु के बीच के किशोरों के लिये टीकाकरण अभियान आरंभ किया जाएगा।
10 जनवरी से स्वास्थ्य व अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों, अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित 60 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों को चिकित्सकों की सलाह पर एहतियात के तौर पर टीकों की खुराक दिए जाने की शुरुआत की जाएगी। हालांकि उन्होंने बूस्टर डोज का जिक्र ना करते हुए, इसे प्रीकॉशन डोज का नाम दिया।
