1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. goods train accident in jharkhand

झारखंड में एक ही ट्रेक पर 2 मालगाड़ियों की जोरदार टक्कर

jharkhand
सिमडेगा। झारखंड के सिमडेगा जिले में शनिवार देर रात हटिया-वांडामुंडा रेल खण्ड के कुरकुरा रेलवे स्टेशन के पास एक ही ट्रेक पर 2 मालगाड़ियों की आमने-सामने जबर्दस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंजन के साथ कई वैगन के परखच्चे उड़ गए।
 
सूत्रों के मुताबिक, कुरकुरा स्टेशन के लाइन नंबर 3 में रांची की ओर से मालगाड़ी घुस रही थी। इसी क्रम में राउरकेला बानो की ओर से रांची की ओर जानेवाली मालगाड़ी भी सिग्नल तोड़ते हुए 3 नंबर लाइन में ही घुस गई और दोनों ट्रेन आमने सामने टकरा गई।
 
दुर्घटना में क्षति का अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। बानो में सायरन बजने एवं दुर्घटना की सूचने मिलते ही बानो रेल प्रशासन एवं रांची रेल मंडल के अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना होने तैयारी में हैं।
अगला लेख
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, लग सकता है नाइट कर्फ्यू