सम्बंधित जानकारी
- न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि, शीतलहर में आई कमी, जानिए कहां, कैसा है मौसम...
- Weather Update: हिमाचल और कश्मीर में हुई ताजा बर्फबारी, डल झील जमी
- Weather Update: मध्यप्रदेश और यूपी में पाला पड़ा, दिल्ली रही शीतलहर की चपेट में
- उत्तराखंड के पहाड़ों पर हुआ हिमपात, बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम ने ओढ़ी बर्फ की चादर
- Jammu and Kashmir: अगले 2 दिनों तक बर्फबारी होने के आसार, श्रीनगर में तापमान में आई गिरावट
Weather Update: एमपी और छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ा, जम्मू-कश्मीर में हिमपात की संभावना
नई दिल्ली। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच गया है। इसके प्रभाव से बनने वाला चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करना शुरू कर देगा। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण बांग्लादेश और इससे सटे इलाकों पर बना हुआ है।
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और हिमपात हुआ। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर मध्यम वर्षा हुई। गुजरात, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई।
अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान और बढ़ सकता है।
