1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. No change in petrol diesel prices

Petrol Price Today: पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम

petrol diesel
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। चारों महनगरों में आज भी दोनों पारंपरिक ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए भावों के मुताबिक आज शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

 
दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा।
 
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर सुबह 6 बजे बदलाव होता है। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
अगला लेख
Weather Update: एमपी और छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ा, जम्मू-कश्मीर में हिमपात की संभावना