रविवार, 6 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol and diesel prices
Written By
Last Modified: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 (17:31 IST)

3 दिन बाद कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितने घटे दाम...

Petrol
नई दिल्ली। लगातार तीन दिन स्थिर रहने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में गुरुवार को पांच-पांच पैसे की गिरावट रही। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज पांच पैसे सस्ता होकर 71.96 रुपए प्रति लीटर पर आ गया। डीजल की कीमत भी पांच पैसे घटकर 64.65 रुपए प्रति लीटर रह गई।

कोलकाता और मुंबई में भी पेट्रोल पांच-पांच पैसे सस्ता होकर क्रमश: 74.60 रुपए और 77.62 रुपए प्रति लीटर रह गया। चेन्नई में इसकी कीमत छह पैसे की गिरावट के साथ 74.75 रुपए प्रति लीटर रही।

तीनों महानगरों में डीजल के दाम पांच-पांच पैसे घटे। एक लीटर डीजल कोलकाता में 66.97 रुपए, मुंबई में 67.75 रुपए और चेन्नई में 68.27 रुपए का बिका। 
ये भी पढ़ें
Corona virus : सऊदी अरब ने पवित्र स्थलों की यात्रा पर लगाई रोक, ईरान में 22 की मौत