सम्बंधित जानकारी
- कश्मीर पर पाकिस्तानी मंत्री की गीदड़भभकी, जो हमारे साथ नहीं, उस पर दागेंगे मिसाइल
- भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में उड़ाए कई पाकिस्तानी बंकर और पोस्ट
- भारतीय सेना ने पाकिस्तान की साजिश को किया नाकाम, निष्क्रिय की 2 टैंकरोधी मिसाइल
- कश्मीर में भारतीय सेना ने तोड़ी आतंकियों की कमर, अंसार गजवात उल हिंद आतंकी संगठन का किया सफाया
- नौशेरा सेक्टर में पाक गोलीबारी में सेना का जवान शहीद, अवंतीपोरा में तीन आतंकी ढेर
Indian Army | बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, संघर्ष विराम का किया उल्लंघन, एक नागरिक की मौत
श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें एक आम नागरिक की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि गोलीबारी मंगलवार रात से चल रही है। भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। बुधवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने गोलीबारी की है, जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई। हालांकि भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
इससे पहले मंगलवार को भी पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के पुंछ सेक्टर में भारी गोलाबारी की, हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ। पाक सेना पिछले काफी समय से इस गोलाबारी की आड़ में आतंकवादियों के दल को भारतीय क्षेत्र में दाखिल करवाने का प्रयास कर रही है, जिसे सीमा पर तैनात जवान सफल नहीं होने दे रहे हैं।
