Last Modified: अजमेर ,
Sunday, 26 March 2017 (16:39 IST)
मोदी का स्वभाव सूफी संतों जैसा : नकवी
Publish Date: Sun, 26 Mar 2017 (16:39 IST)Updated Date: Sun, 26 Mar 2017 (16:41 IST)
अजमेर। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संत बताते हुए कहा कि उनका स्वभाव सूफी मिजाज वाला है।
नकवी रविवार को यहां ईरान की ओर से दरगाह में लगाए गए शिलालेख का लोकार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे 1 अप्रैल को पुन: ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी लगाने आएंगे और प्रधानमंत्री की ओर से सालाना उर्स के लिए दी गई मखमली चादर मजार पर पेश करेंगे।
नकवी ने सर्किट हाउस में ख्वाजा साहब के सालाना उर्स के लिए दरगाह कमेटी और जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को उर्स में आने वाले लाखों जायरीनों को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। (वार्ता)