1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Mobile Selfie, Rahul Gandhi's Van

सेल्फी लेने के लिए राहुल गांधी की वैन पर चढ़ी लड़की

Mobile Selfie
भरूच। दक्षिण गुजरात के भरूच में बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो के दौरान उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए एक लड़की उनकी वैन पर चढ़ गई।
 
इस घटना के एक वीडियो में उनकी गाड़ी के कसक सर्कल इलाके में पहुंचने पर एक लड़की राहुल की वैन पर चढ़ते और करीब जाते हुए दिख रही है। उसने राहुल के साथ सेल्फी ली। वीडियो में राहुल गांधी लड़की की गाड़ी से उतरने में मदद करते हुए और उतरने के बाद हाथ मिलाते हुए भी नजर आ रहे हैं।
 
लड़की की पहचान दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली मंत्शा इब्राहिम सेठ के तौर पर हुई है। उसने बताया कि सेल्फी लेने के लिए निवेदन करने पर राहुल इसके लिए तैयार हो गए। (भाषा)
अगला लेख
ट्रंप का बड़ा फैसला, खत्म होगा ग्रीन कार्ड लॉटरी प्रोग्राम