1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. MI 17 helicopters airforce Kedarnath

MI-17 हेलीकॉप्टर्स की मदद से वायुसेना ने केदारनाथ में किया क्रेश विमान का रेसक्यू

MI 17 helicopters
नई दिल्ली। वायुसेना ने हाल ही में पवित्र केदारनाथ मंदिर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुए एक निजी विमान को एमआई-17 हेलीकॉप्टरों की दो टीमों के जरिये चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दुर्घटनास्थल से निकाला गया।
 
दरअसल, 'यूटी एयर प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी का विमान कुछ दिन पहले 11,500 फुट की ऊंचाई पर पवित्र मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित केदारनाथ हेलीपैड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
 
वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'केदारनाथ तक केवल 'फुट-ट्रैक कनेक्टिविटी' के कारण मलबे को निचले क्षेत्र में पहुंचाना आसान नहीं था। कंपनी ने इस महीने के अंत में मंदिर के बंद होने से पहले अपने दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे को हटाने के लिए उत्तराखंड नागरिक प्रशासन के जरिये वायुसेना की सहायता मांगी थी।'
 
शनिवार को वायुसेना के एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों को यह चुनौतीपूर्ण काम शुरू किया और कुछ ही घंटों में यह जटिल काम कर दिखाया। 
 
अगला लेख
6 बातों से जानिए गांगुली क्यों है भारतीय क्रिकेट के 'संकटमोचक' की भूमिका में