सम्बंधित जानकारी
- Maratha Reservation : मनोज जरांगे 26 जनवरी से करेंगे अनिश्चितकालीन अनशन
- Year Ender 2023 : अजित पवार और मनोज जरांगे बने महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा का केंद्र
- Kunbi Record : CM शिंदे बोले- कुनबी रिकॉर्ड के लिए पूरे महाराष्ट्र में चलेगा अभियान
- आखिर क्यों हो रहा है मराठा आरक्षण आंदोलन, क्या कहते हैं महाराष्ट्र के मराठे?
- अन्नासाहेब पाटिल से लेकर मनोज जरांगे तक, क्या है मराठा आरक्षण आंदोलन, जानिए पूरी कहानी?
Maratha Reservation : मनोज जरांगे बोले हम झांसे में नहीं आएंगे, 20 जनवरी को शुरू करेंगे विरोध मार्च
Manoj Jarange's statement regarding Maratha reservation movement : मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने गुरुवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार समुदाय को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है लेकिन उनका समुदाय किसी झांसे में नहीं आएगा। मराठा समुदाय के सदस्य 20 जनवरी को मुंबई तक अपना विरोध मार्च शुरू करेंगे, क्योंकि सरकार द्वारा आरक्षण मुद्दे का अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है।
जरांगे ने यह भी कहा कि वह और मराठा समुदाय के सदस्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 20 जनवरी को मुंबई तक अपना विरोध मार्च शुरू करेंगे क्योंकि सरकार द्वारा आरक्षण मुद्दे का अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है। उन्होंने दोहराया कि सरकार को 54 लाख मराठों को तुरंत कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करना चाहिए।
जरांगे ने कहा, सरकार हर आंदोलन से दो-तीन दिन पहले ही हमारे पास आती है। वे मराठा समुदाय को झांसा देने और बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मराठा किसी झांसे में नहीं आएगा। हम पूर्व तय कार्यक्रम की तरह 20 जनवरी को मुंबई जाएंगे क्योंकि अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।
उन्होंने कहा, हम आरक्षण की मांग पर दबाव बनाने के लिए समुदाय के सदस्यों के साथ मुंबई जाएंगे। जरांगे ने आरोप लगाया कि सरकार और कुछ मंत्री मराठा आंदोलन के खिलाफ षड्यंत्र रचने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, लातूर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के 15 गांवों में कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अभियान चलाया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
