शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mahua Moitra attack on BJP on kali controversy
Written By
Last Updated : रविवार, 10 जुलाई 2022 (17:45 IST)

BJP पर महुआ मोइत्रा का अटैक, कहा, 'अब मां काली उनके सीने पर पैर रखेंगी'

Mahua Moitra
मां काली पर दिए गए बयान के बाद यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को पीएम मोदी ने भी इशारों ही इशारों में इसका जिक्र किया और मां काली की आस्था और शक्ति का महत्व बताया। विवाद के बीच रविवार को तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भाजपा पर हमला बोला है।

इससे पहले भी मां काली को लेकर दिए गए बयानों पर मोइत्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मोइत्रा ने भाजपा आईटी सेल प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा, अब मां काली उनके सीने पर पैर रखेंगी।

दरअसल, मोइत्रा ने ट्वीट किया है और कहा है कि बंगाल के लिए बीजेपी के ट्रोल-इन-चार्ज को सलाह देंगी कि वे अपने आकाओं से कहें कि वे उन चीजों पर टिप्पणी करना बंद करें, जिनके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। दीदी ओ दीदी ने उन्हें बूट दिलवाया। अब मां ओ मां उनके सीने पर पैर रखेगी।'

दरअसल, बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने दीदी ओ दीदी बोला था, जो भाजपा के लिए भारी पड़ गया था।

क्या था पीएम मोदी का इशारा?
देवी काली पर बयान के बाद छिड़े विवादों के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों-इशारों में निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, 'स्वामी रामकृष्ण परमहंस, एक ऐसे संत थे, जिन्होंने मां काली का स्पष्ट साक्षात्कार किया था। उन्होंने मां के चरणों में अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था। वह कहते थे यह सम्पूर्ण जगत, ये चर-अचर, सब कुछ मां की चेतना से व्याप्त है। यही चेतना बंगाल की काली पूजा में दिखती है। यही चेतना बंगाल और पूरे भारत की आस्था में दिखती है।'

दरसअल, महुआ मोइत्रा ने एक फिल्म के पोस्टर के बाद उठे विवाद के बीच कहा था कि देवी काली तो शराब पीने वाली और मांस खाने वाली देवी है। उन्होंने फिल्म काली के पोस्टर पर उठे विवाद के बाद यह बयान दिया था।
 
ये भी पढ़ें
खुले में नहीं बिकेगा मांस, प्रतिबंध लगाने की तैयारी में योगी सरकार