सम्बंधित जानकारी
- जम्मू कश्मीर विधानसभा में धारा 370 पर बवाल, विधायकों में हाथापाई
- यासीन मलिक की पत्नी ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, जम्मू कश्मीर में ला सकता है शांति
- ट्रंप के इस फैसले से बढ़ सकता है सीमा शुल्क, भारतीय निर्यातकों को विशेषज्ञों ने चेताया
- ट्रंप के चुनाव जीतते ही मालामाल हुए एलन मस्क, जानिए 1 ही दिन में कितनी हुई कमाई
- कश्यप पटेल बन सकते हैं CIA प्रमुख, आतंक विरोधी अभियानों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका
महंगा पड़ेगा पराली जलाना, मोदी सरकार ने बढ़ाया जुर्माना
Live Updates : सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मोदी सरकार ने गुरुवार को पराली जलाने पर जुर्माना बढ़ा दिया। सरकार के इस कदम के बाद किसानों को खेत में पराली जलाना महंगा पड़ेगा। उन पर 30 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। पल पल की जानकारी...
12:35 PM, 7th Nov
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपने फैसले में कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती नियमों को बीच में नहीं बदला जा सकता। सरकारी नौकरियों के लिए चयन नियम भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले तय किए जाने चाहिए।
11:39 AM, 7th Nov
केंद्र सरकार ने गुरुवार को पराली जलाने पर जुर्माना बढ़ाने का फैसला किया है। 2 एकड़ से कम जमीन पर 5 हजार रूपए का जुर्माना। 2 से 5 एकड़ जमीन पर 10 हजार रुपए और 5 एकड़ से ज्यादा जमीन पर पराली जलाने पर किसानों को 30 हजार रुपए का जुर्माना देना होगा।
11:14 AM, 7th Nov
-विधानसभा में हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित।
-विधानसभा में झड़प के दौरान 2 भाजपा विधायक घायल।
-भाजपा ने कहा, तिरंगे खिलाफ कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस साजिश रच रहे हैं।
-370 की वापसी के खिलाफ जम्मू में लोगों का प्रदर्शन।
10:40 AM, 7th Nov
विशेष दर्जे संबंधी प्रस्ताव को लेकर हंगामे के बाद जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित की गई। कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर फिर हंगामा, मार्शलों ने हंगामा कर रहे विधायकों को बाहर निकाला।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में इंजीनियर रशीद के भाई और विधायक खुर्शीद अहमद शेख द्वारा अनुच्छेद 370 पर बैनर दिखाए जाने के बाद हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई। सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित हुई।
#WATCH | Srinagar: Session of J&K Assembly resumes after it was briefly adjourned following a ruckus when Engineer Rashid's brother & Awami Ittehad Party MLA Khurshid Ahmad Sheikh displayed a banner on the restoration of Article 370.
— ANI (@ANI) November 7, 2024
Marshals took a few Opposition MLAs of the… pic.twitter.com/cIxIPfpjRh
08:44 AM, 7th Nov
अमेरिका में ट्रंप पूर्व राष्ट्रपति ग्रोवर क्लेवलैंड (1885-1889 और 1893-1897) के बाद दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने चार साल के अंतराल के बाद व्हाइट हाउस में वापसी की है। इससे पहले, उन्होंने जनवरी 2017 से जनवरी 2021 तक राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दी थीं।
07:38 AM, 7th Nov
-कमला हैरिस ने हार स्वीकार की। कहा चुनाव परिणाम को स्वीकार करना चाहिए। चुनाव का नतीजा वो नहीं जो हम चाहते थे। ये वैसा नहीं था जिसके लिए हम लड़े, हमने वोटिंग की। लेकिन जब तक हम लड़ते रहेंगे, हम कभी हार नहीं मानेंगे।
-कमला ने जानकारी दी है कि उन्होंने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बीत की है और जीत पर उन्हें बधाई भी दी है।
-बाइडेन ने कमला हैरिस की सराहना करते हुए कहा कि वह मजबूती से चुनाव लड़ीं। उन्होंने कहा कि कमला को चुनना मेरा सबसे अच्छा निर्णय था। वह सभी अमेरिकियों के लिए एक चैंपियन बनी रहेंगी।We must accept the results of this election.
— Kamala Harris (@KamalaHarris) November 6, 2024
Earlier today, I spoke with President Trump and congratulated him on his victory. I told him that we will help him and his team with that transition, and we will engage in a peaceful transfer of power.
-बाइडेन ने ट्रंप को जीत की बधाई दी। कहा वह चाहते हैं कि शांतिपूर्ण तरीके से हो सत्ता का हस्तांतरण।
-उन्होंने ट्रंप को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया। ट्रंप ने बाइडेन के फोन की सराहना की है और जल्द ही उनसे मिलने की योजना भी बनाई है।
07:38 AM, 7th Nov
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञों ने कहा कि ट्रंप प्रशासन के तहत भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत होंगे, लेकिन आयात होने वाली वस्तुओं पर शुल्क लगाने जैसे कुछ मुद्दों पर असहजता की स्थिति हो सकती है।
विशेषज्ञों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच कठिन मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिए जाने की संभावना है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ट्रंप के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है।
ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार अभियान में विदेशी वस्तुओं, खासकर से चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर अधिक शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा था तथा अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अन्य देशों के लोगों को वापस उनके देश भेजने के लिए एक अभियान शुरू करने का वादा किया था।
