Karnatak Election: कर्नाटक में जीत की ओर कांग्रेस, Congress कार्यालयों में जश्न शुरू
Karnatak Election results 2023 : कर्नाटक में अब तक के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस राज्य में सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है। राज्य के साथ ही दिल्ली के कांग्रेस दफ्तरों में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कर्नाटक विधानसभा के लिए 103 मई को वोट डाले गए थे।
कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत होती है। ऐसे कांग्रेस ने एक बार तो 135 सीटों पर बढ़त बना ली थी, लेकिन बाद में यह आंकड़ा 115 के आसपास सिमट गया। चुनाव आयोग के आंकड़े में भाजपा कर्नाटक में पिछड़ते हुए दिखाई दे रही है।
इससे पहले मतगणना के मद्देनजर मतगणना केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। हालांकि फिलहाल आंकड़ों में तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है, लेकिन दोपहर बाद स्थिति लगभग स्पष्ट हो जाएगी।
कांग्रेस मुख्यालय में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रिज़ल्ट को देखते हुए कार्यकर्ताओ में जश्न का माहोल
— Jyoti Singh (@jyotisinghjourn) May 13, 2023
ढोल नगाड़ों के साथ भंगडा कर रहे कार्यकर्ता#Karnataka pic.twitter.com/1EdPtVhuY3
आपको बता दें कि 10 मई को कर्नाटक राज्य के 224 सदस्यीय विधानसभा चुनाव ने 73.19 प्रतिशत का मतदान दर्ज किया गया था। बीजेपी और कांग्रेस में काफी टक्कर का मुकावला है जिसमे कांग्रेस चुनावी वापसी की और नज़र आ रही है। साथ ही जेडीसी को सरकार गठन का मौका मिल सकता है।

