• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
  4. how many rallies of Prime Minister Narendra Modi in Karnataka elections
Written By
Last Modified: सोमवार, 8 मई 2023 (19:02 IST)

चुनावी शोर थमा : PM मोदी की 19 रैलियां और 6 रोड शो, जानिए BJP के किस नेता ने लगाया कितना दम

karnataka mla election date 2023
karnataka polls 2023 : कर्नाटक चुनाव में प्रचार का शोर थम गया। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कर्नाटक में जमकर प्रचार किया। भाजपा के लिए स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही रहे।  सर्वे में सामने आया है कि इस बार भाजपा की हालत पतली है। भाजपा के बड़े नेता पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन इस बार कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर नजर आ रही है। ऐसा दावा किए जाने के पीछे वोट शेयर के आंकड़ो का हवाला दिया जा रहा है। 
भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के बड़े नेताओं ने कर्नाटक में अपनी पार्टी के लिए प्रचार किया। 
किस नेता की कितनी रैली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 रैलियों और 6 रोड से जनता के बीच पहुंचे। उन्होंने अपनी रैलियों में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 10 रैलियां और 16 रोड शो किए। गृह मंत्री अमित शाह ने 16 रैलियों और 15 रोड शो से अपने पार्टी के लिए प्रचार किया।
Modi road show in bengaluru

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कर्नाटक पहुंचे और उन्होंने 9 रैलियां और 3 रोड शो किए। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने 15 रैलियां और 1 रोड किया।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 17 रैलियां और 2 रोड शो किए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 3, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 13 और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 6 और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 8 मीटिंग्स से अपनी पार्टी के लिए प्रचार किया।  Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Karnataka Elections: थमा चुनाव प्रचार, 10 मई को वोटर करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला