1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kanhaiya Kumar Attacked and slapped

कौन है कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाला शख्स? वीडियो जारी कर कहा- सिखा दिया सबक?

kanhaiya kumar
Kanhaiya Kumar Attacked and slapped : हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए कन्‍हैया कुमार को एक शख्‍स ने थप्‍पड़ मारा है। उनके साथ मारपीट की और उन पर स्याही फेंकी। बता दें कि कन्‍हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। शुक्रवार को उन पर हमला हुआ। उनके साथ मारपीट की गई और उनपर स्याही फेंकी गई। आखिर कौन है जिसने कन्हैया पर किया हमला और फिर वीडियो बनाकर इसकी जानकारी भी दी।
थप्पड़ मारा और वीडियो भी बनाया : उत्तर पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी ने जहां मनोज तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं इंडी गठबंधन की तरफ से इस सीट से कन्हैया कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार को कन्हैया कुमार पर हमला किया गया। माला पहनाने के बहाने से आए एक शख्स ने कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकी और उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाले शख्स को वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खूब पीटा।

किसने मारा कन्हैया कुमार को थप्पड़ : कन्हैया कुमार पर हमला करने वाले आरोपी का नाम है दक्ष चौधरी। दक्ष चौधरी ने इस घटना के बाद का एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में उसने कहा, ‘जिस कन्हैया ने नारे लगाए थे भारत तेरे टुकड़ें होंगे, अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं, उनको हम दोनों ने चांटे से जवाब दिया है’ दक्ष चौधरी ने आगे कहा कि जब तक हमारे जैसे सनातनी जिंदा हैं तब तक भारत के टुकड़े कोई नहीं कर सकता है। वहीं दक्ष चौधरी के साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति कहता है कि उसे (कन्हैया कुमार) दिल्ली में घुसने नहीं देंगे। भारतीय सैनिकों को जो रेपिस्ट कहता है। दक्ष ने आगे कहा, ‘जो कहा था वो कर दिया, उसका बढ़िया इलाज कर दिया’

शुरू हुई सियासत : दक्ष चौधरी के खिलाफ पहले भी सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप लग चुका है। कन्हैया कुमार पर हुए हमले के बाद अब राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार भाजपा पर निशाना साधा जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिस व्यक्ति ने कन्हैया कुमार पर हमला किया, उसकी तस्वीरें भी देखी गई हैं भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा द्वारा यह हमला कन्हैया कुमार पर कराया गया है। बता दें कि दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से उत्तर पूर्वी दिल्ली में कन्हैया कुमार का मुकाबाल दो बार के भाजपा सांसद मनोज तिवारी से है।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Air India Express के विमान को आपात स्थिति में तिरुचिरापल्ली में उतारा