1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में मचे घमासान के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर आई बड़ी खबर

Jyotiraditya Scindia | महाराष्ट्र में मचे घमासान के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर आई बड़ी खबर

Jyotiraditya Scindia
महाराष्ट्र में सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ी खबर आ रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल बदल दी है।
 
ज्योदिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल में कांग्रेस से किनारा करते हुए खुद को समाजसेवक और क्रिकेटप्रेमी बताया है। इससे पूर्व सिंधिया ने अपने ट्‍विटर प्रोफाइल पर अपना पद कांग्रेस महासचिव 2002-2019 लिखा था। सिंधिया के ट्‍विटर पर प्रोफाइल पर पद बदलने से सियासत फिर गर्मा गई है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाराज होने की खबरें लगातार आती रही हैं, लेकिन सिंधिया ने मीडिया के सामने खुले रूप से कांग्रेस से कभी नाराजी नहीं बताई है।
अगला लेख
खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच राकांपा ने दो होटलों में भेजे अपने विधायक