गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu and Kashmir
Written By
Last Updated : मंगलवार, 10 सितम्बर 2019 (20:24 IST)

जम्मू-कश्मीर पर पाक ने स्वीकारा, आज की फटाफट 20 खबरें

जम्मू-कश्मीर पर पाक ने स्वीकारा, आज की फटाफट 20 खबरें - Jammu and Kashmir
1. पाक ने स्वीकारा सच : जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तान ने पहली बार स्वीकारा सच....UNHRC में पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जम्मू कश्मीर को माना भारत का राज्य।
 
2. बाज नहीं आएगा पाकिस्तान : UNHRC में पाकिस्तान ने उठाया कश्मीर का मुद्दा...विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा- कश्मीर में हो रहा मानवाधिकारों का उल्लंघन।
 
3. राहुल पर बैकफुट पर कांग्रेस : UNHRC में पाकिस्तान द्वारा राहुल गांधी के बयान का सहारा लेने पर बैकफुट पर दिखी कांग्रेस। कहा-  राहुल के बयान को गलत तरीके से पेश कर रहा है पाक। पाकिस्तान ने बयान का हवाला देकर छेड़ा कश्मीर राग।                       
 
4. आतंकियों के साथ पाक की दोस्ती : कश्मीर में बड़े आतंकी हमले की पाक रच रहा है साजिश। पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई ने इस्लामाबाद में आतंकी संगठनों के साथ की बैठक। समुद्र के जरिए 50 आतंकियों को भारत में घुसपैठ के लिए तैयार कर रहा है पाकिस्तान।
 
5. ट्रंप हैं कि मानते नहीं : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर छेड़ा कश्मीर पर मध्यस्थता का राग। कहा- अगर दोनों देश चाहें तो वह मध्यस्थता के लिए तैयार। भारत पहले ही ठुकरा चुका है ट्रंप का प्रस्ताव।
 
6. ड्रैगन की उल्टी चाल : फिर समाने आया पाकिस्तान और चीन का नापाक गठजोड़। विदेश मंत्रालय का बयान, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग। चीन-पाक के साझा बयान को किया खारिज। 
 
7. तनाव में कश्मीर : कश्मीर में मुर्रहम के जुलूस के दौरान दिखा तनाव। लोगों के विरोध के बाद प्रशासन ने दी इजाजत। तनाव के बीच निकला जुलूस। 
 
8. सितंबर में भी बाढ़ की मार : सितंबर के महीने में भी देश के कई राज्यों में जारी है बाढ़ का कहर। मध्यप्रदेश और गुजरात में बाढ़ की चपेट में कई जिले। गुजरात के अहमदाबाद, सोमनाथ जिलों में भारी बारिश से हो रही तबाही। 
 
9. बारिश से बर्बाद हो रहा मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के आधे से अधिक जिलों में जारी है बर्बादी की बारिश। 32 जिले बाढ़ की चपेट में। मालवा, महाकौशल और होशंगाबाद संभाग में बारिश से जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त। करोड़ों की संपत्ति पानी में बही।
 
10. अगले 24 घंटे मध्यप्रदेश पर भारी : मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे भारी। मौसम विभाग ने 18 जिलों में बारिश को लेकर जारी किया रेड अलर्ट। 20 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट। मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ भोपाल। दिन में छाया अंधेरा। सड़क पर लाइट जलाकर रेंगती दिखी गाड़ियां।
 
11. फिर बोले पाक मंत्री फवाद : इमरान खान के मंत्री चौधरी फवाद हुसैन का आरोप, भारत ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को पाकिस्तान में खेलने से रोका। आईपीएल से हटाने की दी थी धमकी। भारत के मिशन चंद्रयान 2 का मजाक उड़ा चुके हैं फवाद।
 
12. पाक नेता ने की इमरान की किरकिरी : पाकिस्तान में अल्पसंख्यक नहीं हैं सुरक्षित। इमरान की पार्टी के पूर्व विधायक बलदेव का सनसनीखेज आरोप। कहा- इमरान के राज में पहले से ज्यादा बदतर हैं पाकिस्तान के हालात। अल्पसंख्यक लड़कियों का हो रहा है जबरन धर्मांतरण।
 
13. बारिश से फसलें चौपट : मध्यप्रदेश में भारी बारिश से किसान परेशान। सोयाबीन, धान समेत कई फसलें हुई चौपट। कृषि मंत्री सचिन यादव ने अधिकारियों को नुकसान की रिपोर्ट बनाने के दिए निर्देश। मालवा और होशंगाबाद में सबसे अधिक फसल खराब होने की रिपोर्ट।
 
14. कहीं खुशी कहीं गम : मध्यप्रदेश में भारी बारिश को लेकर भी सियासत गरम। लगातार हो रही बारिश से मुख्यमंत्री कमलनाथ हुए खुश। ट्वीट कर शिवराज पर कसा तंज। सिंधिया ने ट्वीट कर बारिश से हो रहे जानमाल के नुकसान पर जताया दु:ख।
 
15. सिंधिया पर सस्पेंस : मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर जारी है सस्पेंस। सिंधिया की सोनिया गांधी से मुलाकात को लेकर अटकलों का बाजार गर्म। मंगलवार को होनी वाली मुलाकात टली।
 
16. उर्मिला का गुडबाय : अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा। पार्टी में लगाया गुटबाजी का आरोप। मिलिंद देवड़ा को गुटबाजी को लेकर लिखे पत्र के लीक होने से थीं नाराज। कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था लोकसभा चुनाव।
 
17. संतों की शरण में सरकार : फिर साधु संतों को शरण में कमलनाथ सरकार। 17 सितंबर से भोपाल में साधु संतो का जमावड़ा..सॉप्ट हिंदुत्व पर बढ़ रही है कांग्रेस सरकार।
 
18. ईरानी की चेतावनी : NRC पर बोलीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कहा- सूची में शामिल हुए अवैध घुसपैठियों से कानून के अनुसार निपटा जाएगा। किसी भी भारतीय नागरिक को नहीं निकाला जाएगा बाहर। सभी के अधिकारों की होगी रक्षा। 
 
19. द स्कॉय इज पिंक का ट्रेलर हुआ रिलीज : फिल्म द स्कॉय इज़ पिंक का ट्रेलर हुआ रिलीज। प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा वसीम हैं लीड रोल में। इसमें 25 वर्ष में फैली एक कपल की कहानी दिखाई गई है। सोनाली बोस द्वारा निर्देशित फिल्म 11 अक्टूबर को होगी रिलीज। 
 
20. 11 महीने 11 दिन बाद भारत लौटे ऋषि कपूर : फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर 11 महीने और 11 दिन बाद यूएस से भारत लौटे। वे वहां अपना इलाज कराने गए थे। ऋषि से मिलने कई बॉलीवुड हस्तियां यूएस गई थीं। भारत लौटे ऋषि फिट और हेल्दी नजर आए।