सम्बंधित जानकारी
- कर्तव्य पथ के ऊपर आसमान में विमानों ने दिखाए करतब
- फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह के साक्षी बने
- कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले, RSS के हाथों की कठपुतली की तरह व्यवहार कर रहे हैं PM
- Republic Day Parade 2024 Live: भारत का 75वां गणतंत्र दिवस समारोह, कर्त्तव्य पथ पर गणतंत्र का जश्न
- गणतंत्र दिवस पर गूगल का विशेष डूडल, दिखी एनॉलोग टीवी से स्मार्टफोन तक की यात्रा
नीतीश का इंडिया से मोहभंग, क्या भाजपा संग बनाएंगे सरकार?
Nitish Kumar news in hindi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर राजग में शामिल हो सकते हैं। वे भाजपा के साथ मिलकर राज्य में सरकार बना सकते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी राज्य के नए डिप्टी सीएम हो सकते हैं। मीडिया खबरों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह 28 जनवरी को होने की संभावना है।
कहा जा रहा है कि जदयू, राजद और कांग्रेस के महागठबंधन का टूटना लगभग तय है। भाजपा और जदयू में गठबंधन की तैयारियां हो गई है। जदयू ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। नीतीश कुमार ने सभी विधायकों को पटना बुला लिया है। इधर लालू यादव ने भी बिहार में राजद नेताओं की बैठक बुलाई है।
इंडी गठबंधन का हुआ "The End"#घमंडिया_गठबंधन #Thagbandhan pic.twitter.com/zG4jtpFpoa
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) January 25, 2024
उल्लेखनीय है कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने संबंधी मोदी सरकार के ऐलान के बाद बिहार में नीतीश कुमार का विपक्षी गठबंधन इंडिया से मोहभंग होता नजर आ रहा है। कांग्रेस समेत सभी दलों की नजरे बिहार के घटनाक्रम पर है। नीतीश ने ही इंडिया गठबंधन की नींव रखी थी ऐसे में उनकी दूरी गठबंधन के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।
महागठबंधन में तनाव से भाजपा नेता भी खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। बिहार भाजपा ने भी सोशल नेटवर्किंग साइट एक्ट पर कहा कि इंडी गठबंधन का हुआ द एंड।
हाल ही में उन्होंने जदयू अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी और इंडिया का संयोजक बनने का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया था।
