सम्बंधित जानकारी
- Indian Navy की बड़ी उपलब्धि, INS विक्रांत पर हल्के लड़ाकू विमान की सफल लैंडिंग, देखें तस्वीरें
- 'वागीर' पनडुब्बी भारतीय नेवी में आज शामिल हो रही है, क्या है ख़ासियत?
- भारतीय नेवी में शामिल हुई आईएनएस 'वागीर', जानिए क्या है इसकी ताकत?
- IAFs BrahMos Test : सुखोई फाइटर जेट से ब्रह्मोस के नए अवतार की सफल टेस्टिंग
- INS Mormugao भारतीय नौसेना में शामिल, क्या है इस मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत की 5 खास बातें?
BrahMos Missile: भारतीय नौसेना ने स्वदेशी ब्रह्मोस मिसाइल का किया सफल परीक्षण, पल में नेस्तनाबूद होगा दुश्मन
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने रविवार को ब्रह्मोस (BrahMos) सुपरसोनिक मिसाइल के युद्धपोत संस्करण का अरब सागर में सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल में स्वदेशी सीकर एंड बूस्टर लगा है। एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि मिसाइल में लगे स्वदेशी सीकर एंड बूस्टर को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRdo) ने विकसित किया है और यह रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
भारत और रूस का संयुक्त उपक्रम ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड ऐसी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का उत्पादन करती है जिन्हें पनडुब्बी, युद्धपोतों, युद्धक विमानों या फिर जमीन से लांच किया जा सकता है। ब्रह्मोस मिसाइल की रफ्तार 2.8 मैक है जो ध्वनि की रफ्तार से लगभग तीन गुना है।
नौसेना की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि भारतीय नौसेना ने डीआरडीओ की डिजाइन की गई स्वदेशी साधक और वर्धक ब्रह्मोस मिसाइल ने अरब सागर में सटीक हमला किया है। ये आत्मनिर्भरता के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
#IndianNavys successful precision strike in the #ArabianSea by ship launched #BrahMos missile with @DRDO_India designed #Indigenous Seeker & Booster reinforces its commitment towards #AatmaNirbharta.#AatmaNirbharBharat@DefenceMinIndia @PMOIndia @IN_WNC @IN_WesternFleet pic.twitter.com/yErzO2Iout
— SpokespersonNavy (@indiannavy) March 5, 2023
बयान में आगे कहा गया है कि मिसाइल का परीक्षण कोलकाता क्लास गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर वारशिप से किया गया। मिसाइल में स्वदेशी सामग्री बढ़ाने पर ब्रह्मोस एयरोस्पेस लगातार काम कर रहा है।
