मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. India first place in milk production
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 21 जून 2019 (17:18 IST)

भारत दूध उत्पादन में पहले स्थान पर, लगातार हो रही है वृद्धि

भारत दूध उत्पादन में पहले स्थान पर, लगातार हो रही है वृद्धि - India first place in milk production
नई दिल्ली। भारत दूध के उत्पादन में विश्व में पहले स्थान पर बना हुआ है और देश में इसका उत्पादन 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। राष्ट्रीय डेयरी योजना के पहले चरण के तहत 18 राज्यों को शामिल किया गया है और इसके लिए 2,242 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
 
पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि डेयरी और मत्स्य पालन के माध्यम से भी किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए अलग मंत्रालय बनाया गया है। राष्ट्रीय डेयरी योजना के पहले चरण के तहत 18 राज्यों को शामिल किया गया है और इसके लिए 2,242 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि पशुओं के मुंह पका और खुर पका बीमारी की रोकथाम के लिए केंद्रीय योजना शुरू की गई है और इसके लिए 13,442 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। पहले इस योजना के तहत 60 प्रतिशत राशि केंद्र और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार देती थी। इस बीमारी की रोकथाम के लिए पशुओं में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। देश से 45,000 करोड़ रुपए की मछलियां निर्यात की गई हैं। मछलियों का निर्यात 11 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।
 
कृषि राज्यमंत्री परषोत्तम रुपाला ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि 60 प्रतिशत से अधिक लोग अब भी कृषि पर निर्भर हैं। भूमि राज्यों का विषय है फिर भी उन्हें सलाह दी गई है कि विकास कार्यों के लिए बहुफसली जमीन का उपयोग न करके बंजर जमीनों का उपयोग करें।
 
उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक संगठन बनाकर खेती कर सकते हैं और इसके लिए कानून भी बनाया गया है। ऐसे संगठनों को सरकार सहायता राशि भी उपलब्ध कराती है।