सम्बंधित जानकारी
- H-1B पर बढ़ सकती हैं ट्रंप की मुश्किलें, 59 बड़ी कंपनियों के सीईओ ने चेताया
- राजनाथ ने जताई उम्मीद, एशियाई खेलों में पहलवान जीतेंगे पदक
- जो व्यक्ति संसद की गरिमा नहीं रख सकता वह प्रधानमंत्री बनने का स्वप्न देख रहा है : राजनाथ
- स्वतंत्रता दिवस पर 'देश की बेटियां' करेंगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा, तैनात होंगी SWAT महिला कमांडो
- राजनाथसिंह बोले, खुफिया जानकारी के आधार पर तृणमूल प्रतिनिधिमंडल को रोका
जनगणना 2021 में ओबीसी के आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 2021 की जनगणना में पहली बार अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे।
गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि जनगणना 2021 को 3 साल में पूरा कर लिया जाएगा। इससे पहले अब तक इस कार्य में 7 से 8 साल लगते थे। उन्होंने कहा कि पहली बार ओबीसी से संबंधित आंकड़े भी इकट्ठा करने का विचार किया गया है। इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जनगणना 2021 की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने इसके रोडमैप पर चर्चा की तथा इस बात पर जोर दिया गया कि डिजाइन और तकनीकी चीजों में सुधार पर जोर दिया जाए ताकि जनगणना करने के 3 साल के भीतर आंकड़ों को अंतिम रूप दे दिया जाए। अभी तक पूरे आंकड़े जारी करने में 7 से 8 साल का समय लग जाता है। इस बड़ी कवायद के लिए 25 लाख से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाता है।
