सम्बंधित जानकारी
- Weather Alert : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, पचमढ़ी में पारा 1.6 तक लुढ़का
- Weather Alert: शीतलहर से कुछ राज्यों में कड़ाके की ठंड, मौसम के तीखे तेवर बरकरार
- Weather Alert : उत्तर भारत में शीतलहर का अनुमान, UP के कई इलाकों में बढ़ सकता है ठंड का कहर
- Weather Alert: ठंड का प्रकोप बढ़ा, यूपी के कई शहरों में कोल्ड डे की स्थिति
- Weather Alert : उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Delhi icywind | बर्फीली हवाओं ने ठिठुराया दिल्ली को, न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
नई दिल्ली। पश्चिमी हिमालय से बहकर आई बर्फीली हवाओं के कारण शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 6.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते शहर में गुरुवार को 2.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पहाड़ों से मैदानी इलाकों की तरफ ठंडी और शुष्क हवाएं बहनी शुरू हो गई हैं जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस था। (भाषा)
