सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, दिन में छाया अंधियारा, मालवा-निमाड़ में बारिश के आसार
- मौसम अपडेट : पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से इन राज्यों में बढ़ सकती है ठंड
- उत्तराखंड में आयुष्मान भारत योजना हिट, डेढ़ लाख ने बनवाए गोल्डन कार्ड
- 2018 रहा छठा सबसे गर्म वर्ष, मौसम की मार में गई डेढ़ हजार लोगों की जान...
- उत्तराखंड में ढाई करोड़ के पुराने नोटों के साथ 2 गिरफ्तार
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में भारी हिमपात, ओलावृष्टि की चेतावनी
देहरादून। मौसम विभाग ने बुधवार से अगले 36 घंटों में उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी हिमपात एवं कुछ मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने यहां कहा कि बुधवार से अगले 36 घंटों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रदेश के 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों खासतौर से पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर भारी से लेकर बहुत भारी हिमपात की भी आशंका है।
सिंह ने कहा कि अधिकारियों को मौसम की स्थिति से अवगत करा दिया गया है तथा उन्हें इस संबंध में एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है।
