सम्बंधित जानकारी
- Weather Update : चेरापूंजी में सर्वाधिक वर्षा, अगले 24 घंटे में कहां रहेंगे बादल मेहरबान...
- Weather update : दिल्ली में 24 घंटे में मानसून देगा दस्तक, देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
- Weather update : उप्र, पंजाब और हरियाणा में मानसून की दस्तक, अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
- Weather forecast : मध्यप्रदेश के 4 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी
- Weather Prediction : पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना
Weather update : दिल्ली में बादलों की दस्तक, कई इलाकों में जमकर बारिश
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के बादलों की दस्तक के साथ ही बुधवार को कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। शहर के कई इलाकों और प्रमुख चौराहों पर पानी भरने से यातायात भी बाधित हुआ। मौसम विभाग ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, मानसून के बादलों ने दिल्ली में दस्तक दे दी है। कई स्थानों पर बारिश हुई है। पूर्वानुमान के अनुरूप गुरुवार को मानसून के आगमन की घोषणा की जाएगी।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून के बादलों के कारण ही शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। उन्होंने कहा कि मानसून आने की घोषणा गुरुवार को की जा सकती है।
श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून के आगमन की घोषणा करने के लिए सभी मौसम केन्द्रों से पिछले 24 घंटे का (सुबह साढ़े आठ बजे तक) बारिश का आंकड़ा चाहिए होगा। सामान्य तौर पर दिल्ली में मानसून 27 जून को पहुंचता है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन दिनों तक बारिश के साथ तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।(भाषा)
