मंगलवार, 15 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kashmir के सोपोर में ग्रेनेड हमला, 20 नागरिक घायल
Written By
Last Updated : सोमवार, 28 अक्टूबर 2019 (19:09 IST)

Kashmir के सोपोर में ग्रेनेड हमला, 20 नागरिक घायल

Grenade attack
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर (Kashmir) के सोपोर शहर में एक बस स्टैंड पर सोमवार को आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका जिसमें 20 नागरिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घायल 20 लोगों में से गंभीर रूप से घायल छह लोगों को श्रीनगर के एक अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। अन्य घायलों का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यूरोपीय संघ के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के घाटी का दौरा करने से एक दिन पहले यह हमला हुआ है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया है और आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए एक अभियान चलाया गया है। पुलिस ने बताया कि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
ये भी पढ़ें
सीहोर में आस्था के नाम पर बच्चों को गोबर पर लिटाया