1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. government gave this answer in Parliament regarding e visa

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

government gave this answer in Parliament regarding e-visa
Government's response on e-visa : सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद को बताया कि भारत ने 2020 से इस साल 20 जुलाई तक विदेशी नागरिकों को 96 लाख से अधिक ई-वीजा जारी किए हैं। ई-वीजा सुविधा के लिए पात्र देशों की संख्या 2020 में 171 थी, जो 2025 में बढ़कर 181 हो गई है। वर्ष 2020 से 20 जुलाई 2025 तक दिए गए ई-वीज़ा की कुल संख्या 96,44,567 है। हर साल, सऊदी अधिकारी भारत के लिए हज कोटा घोषित करते हैं। हाल के वर्षों में, यह कोटा औसतन 1,75,025 भारतीय तीर्थयात्रियों का रहा है।
 
विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ई-वीजा सुविधा के लिए पात्र देशों की संख्या 2020 में 171 थी, जो 2025 में बढ़कर 181 हो गई है। विदेश मंत्रालय से 2020 से अब तक दिए गए ई-वीजा की कुल संख्या और इस सुविधा के लिए पात्र देशों की संख्या में हुई वृद्धि के बारे में सवाल किया गया था।
सिंह ने कहा, वर्ष 2020 से 20 जुलाई 2025 तक दिए गए ई-वीज़ा की कुल संख्या 96,44,567 है। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा, हर साल, सऊदी अधिकारी भारत के लिए हज कोटा घोषित करते हैं। हाल के वर्षों में, यह कोटा औसतन 1,75,025 भारतीय तीर्थयात्रियों का रहा है।
करतारपुर गलियारे के बारे में राज्यमंत्री ने कहा कि इसके उद्घाटन के बाद, पाकिस्तान स्थित पवित्र गुरुद्वारे के दर्शन के लिए 4,00,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने इस सुविधा का उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि हालांकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से करतारपुर गलियारे का संचालन निलंबित कर दिया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा