Daily Horoscope
Fri, 13 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Google Map

गूगल मानचित्र प्रामाणिक नहीं : सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया

Google Map
नई दिल्ली। देश के शीर्ष सर्वेयर ने कहा है कि गूगल मानचित्र को प्रामाणिक नहीं माना जा सकता है, क्योंकि इसे सरकार ने नहीं तैयार किया है।

सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया स्वर्ण सुब्बा राव ने गत दिनों कहा कि सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा तैयार मानचित्रों का इस्तेमाल महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं के लिए किया जाता है। सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून स्थित 250 साल पुराना संस्थान है।

उन्होंने कहा कि गूगल मानचित्र प्रामाणिक नहीं हैं। उन्हें सरकार ने नहीं तैयार किया है इसलिए उनकी कोई प्रामाणिकता नहीं है। संस्थान के प्रमुख ने कहा कि अनेक लोग गूगल मानचित्र का इस्तेमाल निम्न स्तर के काम के लिए करते हैं। संस्थान को रक्षा उद्देश्यों के लिए मानचित्र तैयार करने का आदेश है।

संस्थान के 250 साल पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा तैयार मानचित्र का इस्तेमाल गंभीर कार्यों के लिए किया जाता है। राव ने कहा कि सर्वे ऑफ इंडिया की स्थलाकृति मानचित्र की आवश्यकता बेहद सटीक और इंजीनियरिंग क्वालिटी आंकड़े के लिए है, जो नई रेल लाइन या नहर जैसी चीजों के लिए जरूरी होता है।

सर्वे ऑफ इंडिया विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आता है। डीएसटी सचिव ने हालांकि कहा कि उपग्रह मानचित्र का निरादर करना गलत होगा, क्योंकि सर्वे ऑफ इंडिया और गूगल जैसी कंपनियों द्वारा तैयार मानचित्र अलग-अलग उद्देश्यों की पूर्त करते हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
महबूबा मुफ्ती ने कहा- 'अगर पुलिस के सब्र का बांध टूट गया तो लौट आएगा पुराना समय'