1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. General Manoj Kumar Pandey appointed new army chief

जनरल मनोज कुमार पांडे बने नए सेना प्रमुख, कई अहम पदों पर निभा चुके हैं जिम्‍मेदारी

General Manoj Kumar Pandey
भारतीय सेना के पराक्रमी और अनुभवी लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार पांडे आज देश के 29वें नए सेना प्रमुख बन गए हैं। मनोज कुमार पांडे अपने पूरे करियर के दौरान कई अहम पदों पर बड़ी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वे कई इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों में हिस्सा ले चुके हैं।

खबरों के अनुसार, भारतीय सेना में ऐसा पहली बार हो रहा है जब सेना की इंजीनियर कोर के किसी अधिकारी को थलसेना की कमान सौंपी जा रही है। इससे पहले 28वें थलसेना प्रमुख एमएम नरवणे थे जो आज अपने पद से सेवानिवृत्‍त हो चुके हैं।

थल सेना प्रमुख बनने से पहले मनोज कुमार पांडे थल सेना की पूर्वी कमान की अगुवाई कर रहे थे। इस कमान पर सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सेक्टरों में वास्तिवक रेखा की रक्षा की जिम्मेदारी है। सेना प्रमुख पांडे अपने पूरे करियर के दौरान कई अहम पदों पर बड़ी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर 
अगला लेख
108 नौकरशाहों के पत्र के जवाब में अब 197 बड़ी हस्तियों की PM मोदी को चिट्ठी, नफरत पर राजनीति का आरोप