शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. firing in delhi saket court
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 (15:00 IST)

दिल्ली की साकेत कोर्ट में वकील ने महिला को क्यों मारी गोली?

delhi
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली में शुक्रवार सुबह साकेत कोर्ट के अंदर एक वकील ने एक महिला एम राधा को गोली मार दी। महिला के पेट और एक हाथ पर गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। आरोपी ने 4-4 गोलियां चलाईं और इसके बाद वह भोजनालय के पीछे के दरवाजे से भाग गया। 
 
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई। एम राधा को दो गोलियां लगी हैं। एक गोली उसके पेट और एक गोली हाथ में लगी है। राधा की उम्र 40 वर्ष से अधिक है। उसे साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
 
चौधरी ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। वह एक वकील है, जिसे साकेत अदालत की बार एसोसिएशन ने पहले निलंबित कर दिया था। उसने पीड़िता और वकील राजेंद्र झा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होनी थी।
 
बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला को कथित रूप से 25 लाख रुपए ब्याज पर उधार दिए थे और वह उसका भुगतान नहीं कर रही थी।
 
इससे पहले, वकील बनकर आए दो लोगों ने 2021 में जेल में बंद गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की रोहिणी अदालत कक्ष में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
ये भी पढ़ें
18 महीनों में 5 बड़े आतंकी हमले, 19 सैनिक और 7 नागरिक मारे जा चुके हैं राजौरी-पुंछ में